अयोध्या:- बिहार के उप मुख्यमंत्री ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी, सरयू तट से राम मंदिर तक की पदयात्रा |

Spread the love

अयोध्या:- बिहार के उप मुख्यमंत्री ने लगाई रामलला के दरबार में हाजिरी, सरयू तट से राम मंदिर तक की पदयात्रा |

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किया। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की।

बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने इस दौरान कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं। उन्होंने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया।

नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे।

बिहार की जनता ने 75 फीसदी से अधिक सीटें जिताने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी भी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी दर्शन – पूजन किया।


Spread the love
और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेस वे पर कार के उड़े परखच्चे, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर..6 लोगों की मौके पर ही मौत
  • Related Posts

    बच्चा रोता रहा ,तमाशबीन बने लोग,8 माह के बेटे को उल्टा लटकाकर गांव में घूमा पिता, बिना कसूर मिली सजा

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के रामपुर स्थित अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में एक पिता ने अमानवीय हरकत करते हुए अपने आठ माह के मासूम बेटे को उल्टा…


    Spread the love

    किसी और के साथ हमबिस्तर थी पत्नी…तभी पहुंच गया पति, फिर नग्न हालत में प्रेमी ने लगाई ऐसी दौड़..

    Spread the love

    Spread the love   शादीशुदा प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते समय पहुंचे उसके पति और परिजनों को देख आशिक के होश उड़ गए, जिसे होटल से निकलकर हाईवे तक नग्नावस्था…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *