अयोध्या- तिरंगों व पुष्पों से सज रही अयोध्या, यादगार होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

 

 

 प्रधानमंत्री मोदी के 25 नवंबर को होने वाले आगमन और राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह से पहले रामनगरी पूरी तरह उत्साह और तैयारियों के रंग में रंग चुकी है। शहर में सजावट, सफाई और स्वागत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत मार्ग को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए बृहस्पतिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने व्यापारी, पार्षद व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। विधायक ने नयाघाट पर खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और स्थानीय लोगों से संपर्क कर आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के स्वागत में शहर की स्वच्छता व सजावट में सहयोग करें।

व्यापारियों की बैठक में कहा कि अयोध्या के लिए यह दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब साकेत महाविद्यालय से गेट नंबर 11 तक पहुंचेंगे, तब पूरा मार्ग तिरंगों, पुष्पों और रोशनी से सजा दिखाई देगा। व्यापारी और शहरवासी स्वयं स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

बैठक में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि यह आयोजन केवल स्वागत भर नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा का उत्सव है। प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या की वैश्विक पहचान को और सशक्त करेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि स्वागत मार्ग पर कई स्थानों पर मंच लगाए जाएंगे, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शंखनाद, ढोल-नगाड़े और पुष्पवर्षा से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा।

बैठक में अतुल सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्त, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह गांधी, राम आधार सोनी, जसवीर सिंह, राजेश सिंह, अमल गुप्त, नीरज जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, मनोज जायसवाल व पंकज गुप्त मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…