उजाड़ दी दुनिया: भाभी ने कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन..

गरा के बरहन में दीपावली पर घर आए युवक को उसी की भाभी द्वारा कमरे में बुलाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। घायल हुए योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

थानाध्यक्ष बरहन गुरूविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक योगेश का अभी एम्स में उपचार हो रहा है। उसका प्राइवेट पार्ट चिकित्सकों ने जोड़ दिया है। लेकिन वह जुड़ा रहेगा या नहीं यह तो छुट्टी होने के बाद पता चलेगा। पुलिस उसी आधार पर कर्रवाई करेगी।

 

योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।

योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

जेठानी ने दी थी थाने में तहरीर
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी। जेठानी ने तहरीर में लिखा था कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

शादी से एक महीने पहले की ये हरकत 
ग्रामीणों ने बताया  था कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…