अयोध्या:  आचार्य किशोर कुणाल का निधन, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र को भारी क्षति,सीएम योगी ने जताया दुख

Spread the love

 

धार्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अमूल्य पहचान बनाने वाले बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल का आज रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अयोध्या सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

आचार्य किशोर कुणाल अमावा राज मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक और बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष थे। अयोध्या स्थित अमावा राज मंदिर में उन्होंने हजारों राम भक्तों के लिए दोनों समय निःशुल्क भोजन की व्यवस्था कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की थी। उनका यह कार्य धार्मिक सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय है।

आचार्य किशोर कुणाल का जीवन देश और धर्म की सेवा को समर्पित था। बिहार पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया। सेवा-निवृत्ति के बाद उन्होंने महावीर फाउंडेशन और धार्मिक न्यास बोर्ड के माध्यम से समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके निधन को धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके योगदान को याद करते हुए बिहार और अयोध्या के नागरिकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
परिवार को शोक संवेदना
आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। उनके परिवार और अनुयायियों को सांत्वना देते हुए सभी ने इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Spread the love
और पढ़े  ट्रक से 524 गैस सिलिंडर की चोरी का खुलासा, 11.10 लाख नकदी व तमंचा-कारतूस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love