अयोध्या- CM योगी- समाज और राष्ट्र को तोड़ने वालों से रहना होगा सावधान, संतों संग किया अल्पाहार

Spread the love

CM योगी आदित्यनाथ सोमवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की। चर्चा के पश्चात सीएम योगी ने संतों के साथ अल्पाहार ग्रहण किया। सीएम ने संतों का सम्मान भी किया। इसके बाद कारसेवकपुरम की गौशाला में गायों को गुड़, चना और केला खिलाया। कारसेवकपुरम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

समाज के हर तबके को जोड़ना होगा
सीएम योगी ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई उपलब्धि हमारे सामने आ जाती है तो हम निश्चिंत होकर सोते हैं, तभी हमारे साथ धोखा होता है। यह समय सोने का नहीं है। उन्होंने समाज को चेताते हुए कहा कि समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और अब जब अयोध्या में श्री रामलला विराजमान हैं, तब हमारा दायित्व और अधिक बढ़ गया है। हमें समाज के एक-एक तबके को जोड़ना होगा।

अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ें
सीएम योगी ने कहा कि त्योहार का उत्साह तभी सार्थक होता है, जब समाज के हर तबके को अपनी खुशी में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा,  त्योहार का उत्साह तभी है, जब हम अपनी खुशी के साथ समाज के हर तबके को और अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को गले लगाकर खुशी के साथ जोड़ सकें। उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरांत जब वे आगे बढ़े तो उन्हें अयोध्या धाम की स्वच्छता के नए मानक गढ़ने वालों के बीच पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके बाद वे उन लोगों की बस्ती में पहुंचे, जो जीवन भर लोगों को नदी पार करवाते हैं।

सीएम योगी बोले, निषाद बस्ती में जाकर मुझे मिष्ठान वितरण का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान श्रीराम ने भी तो यही किया था। उन्होंने निषाद राज को गले लगाया था, शबरी के जूठे बेर खाकर कृतज्ञता ज्ञापित की थी। भगवान राम का इंतजार कर रही शबरी प्रभु का दर्शन करके अभिभूत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज हम समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे तो रामराज्य को आने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना और रामराज्य की अवधारणा को साकार करेगा। 

और पढ़े  अयोध्या- मौसम बदलने से सेहत पर खतरा,अस्पताल पहुंचे 344 मरीज

संत समाज से दीपावली पर आशीर्वाद देने का आग्रह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  उपस्थित संत समाज से दीपावली पर विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा, जहां अभाव है, वहां अपने आशीर्वाद से इस कमी को पूरा करिए। दीपावली का मिष्ठान वहां तक पहुंचाने में योगदान जरूर दें। सीएम योगी ने पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं और कहा कि दीपावली का पर्व केवल घरों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसकी रोशनी पहुंचे।

संतों व पदाधिकारियों का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय, वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नायक, गोपाल जी सहित सभी वरिष्ठ प्रचारकों और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा, पूज्य संतों का एक बार फिर अभिनंदन करता हूं। जय जय श्री राम।

150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क के हेलीपैड के पास नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों और 50 नाविकों को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों और नाविकों के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बधाई और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।


Spread the love
  • Related Posts

    UP- योगी सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को होली का तोहफा, फरवरी का वेतन फरवरी में ही जारी करने के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्देश जारी करते हुए फरवरी 2026 का वेतन तथा…


    Spread the love

    अयोध्या- पिता की डांट से क्षुब्ध युवक हाथ की नस काटकर फंदे से लटका

    Spread the love

    Spread the love    शहर के नहरबाग के पास एक बुधवार शाम लगभग चार बजे युवक ने हाथ की नस काटकर व फंदे से लटककर जान दे दी। छानबीन में…


    Spread the love