अयोध्या- करोड़ों की ठगी का मामला, सपा के जिला पंचायत सदस्य के कॉम्प्लेक्स समेत 14 करोड़ की संपत्ति सीज

 

 

 अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है।

यह कार्रवाई 14 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस टीम ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद आरोपियों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

इस दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर हुई ठगी

गौरतलब है कि आरोपी राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगने के आरोप हैं। वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…