हत्या कर जुर्म कबूलने पर भिड़े दंपती, पति बोला मैंने मारा..पत्नी बोली नहीं हम दोनों ने

 

 

गाजियाबाद स्थित नंदग्राम थाना क्षेत्र के ओरा काईमोरा सोसायटी में फ्लैट का किराया मांगने पहुंची इंजीनियर की पत्नी की किरायेदार दंपती ने हत्या कर दी। आरोपी किरायेदार ने फ्लैट मालकिन के सिर में प्रेशर कूकर दे मारा और उसकी पत्नी ने दुपट्टे से गला घोट दिया। किरायेदार दंपती ने महिला के शव को लाल सूटकेस में बंद कर अपने ही बैड के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।

 

18 हजार रुपये महीना था फ्लैट का किराया
मूलरूप से जनपद हापुड की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी इंजीनियर उमेश शर्मा पत्नी दीपशिखा और एक बेटी के साथ ओरा काईमोरा सोसायटी के एम-105 फ्लैट में रहते हैं। उनकी पत्नी दीपशिखा (48) एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उमेश शर्मा का इसी सोसायटी में एक अन्य फ्लैट एफ-506 है, जिसे 18 हजार रुपये प्रति माह किराये पर ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता निवासी सेक्टर-23 संजयनगर को एक वर्ष पूर्व दिया था। 

 

किराया मांगने पर किया हमला
बुधवार की रात करीब आठ बजे दीपशिखा पांच माह का बकाया किराया मांगने किरायेदार अजय गुप्ता के फ्लैट में पहुंची। जहां किराया मांगने पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता ने दीपशिखा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में दीपशिखा ने अजय गुप्ता के हाथ पर काट लिया। इसके विरोध में पति को छुड़ाने के लिए आकृति गुप्ता ने अपना दुपट्टा दीपशिखा के गले में डालकर खींच दिया। 

 

जमीन पर गिराकर दोनों ने घोटा दीपशिखा का गला
इसी बीच अजय गुप्ता ने रसोई में रखा प्रेशर कूकर का ढक्कन दीपशिखा के सिर में दे मारा। आरोपी ने जमीन पर गिरी दीपशिखा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दंपती ने शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर अपने बैड में छिपा दिया। 

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात

 

बैड के नीचे सूटकेस में मिला दीपशिखा का शव
काफी देर तक जब दीपशिखा अपने घर नहीं लौटी तो घरेलू सहायिका मिनी अजय गुप्ता के फ्लैट पर पहुंची और मालकिन की बाबत पूछताछ की। शक होने पर उसने परिजनों को मौके पर बुलाया और घर की छानबीन की। परिजनों को बैड के नीचे सूटकेस में दीपशिखा शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति को गिरफ्तार कर शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…