अयोध्या: साले और बहनोई ने मिलकर की महिला की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

क व्यक्ति ने एक पक्ष से जमीन बेचने का एग्रीमेंट किया तो दूसरे पक्ष को जमीन का बैनामा कर दिया। इसके बाद जमीन पर कब्जे के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। बैनामे की जमीन पर कब्जा करने के विवाद में साले और बहनोई ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने बहनोई को कस्टडी में ले लिया है। जबकि साला फरार है। बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन पक्ष हैं। एक पक्ष ने मृतक महिला के पक्ष को दो साल पहले जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट किया गया था। एग्रीमेंट की अवधि पूरी होने के पहले ही उस पक्ष ने आरोपी पक्ष को जमीन बैनामा कर दिया। जब बैनामा लेने वाले आरोपी पक्ष ने जमीन कब्जा करने की कोशिश की तो एग्रीमेंट कराने वाले पक्ष ने जमीन कब्जा करने से मना किया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में मां और बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के दौरान घायल मां जयकला की मौत हो गई।

मामला कोतवाली बीकापुर के नुवावां बैदरा गांव का है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  राज्य में 16 अप्रैल से नया नियम: 'ये लोग' नहीं बनवा पाएंगे प्रदूषण प्रमाणपत्र, जानें जुर्माना, प्रक्रिया और छूट
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love