अयोध्या: खूनी खेल- युवक ने पत्नी और 5 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट,फिर हो गया मौके से फरार

Spread the love

 

योध्या में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के सारथी बारी थाना क्षेत्र स्थित खुदरो फलादी गांव निवासी शाहजान खंडकर अपने परिवार के साथ बछड़ा सुल्तानपुर में रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था।

बताया गया कि शाहजान की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उसने अपनी पत्नी नेशिया बेगम (35) की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय बेटे साहादकर खंडकर को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love