अयोध्या: श्रद्धालुओ को भव्य राम मंदिर के साथ स्वर्ण शिवलिंग के भी होंगे दर्शन

Spread the love

अयोध्या: श्रद्धालुओ को भव्य राम मंदिर के साथ स्वर्ण शिवलिंग के भी होंगे दर्शन

रामनगरी अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओ को भव्य राम मंदिर के साथ स्वर्ण शिवलिंग के भी दर्शन होंगे। इस स्वर्ण शिवलिंग की स्थापना केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनने वाले गणेश मंदिर में की जाएगी. इसकी घोषणा रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम ने की है। उनके मुताबिक जनवरी साल 2024 की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. मंगलवार देर शाम पंडित कल्की राम ने राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात कर उन्हें स्वर्ण शिवलिंग और केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनने वाले गणेश मंदिर की स्केच भेंट की।साथ ही उन्होंने मंदिर निर्माण पर चर्चा की।रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी ने कहा कि पंडित कल्किराम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कई वर्षों से पूजा अनुष्ठान करते आ रहे हैं, जिसका प्रभाव भी प्रधानमंत्री पर पड़ रहा है। वही बताया भले ही कुछ लोग प्रधानमंत्री का विरोध करते हैं, लेकिन विश्व में हमारे प्रधानमंत्री का स्थान प्रथम है।वही पंडित कल्कि राम ने कहा कि यह उनका संकल्प था कि जब राम जन्मभूमि में रामलला विराजमान हो जाएंगे, तब अयोध्या में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर मंदिर का निर्माण किया जाएगा. इस भव्य मंदिर में सोने के शिवलिंग की स्थापना की जाएगी. उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था. उससे 2 दिन पहले 3 अगस्त 2020 को उनके द्वारा अयोध्या में श्री गणेश मंदिर के लिए भूमि पूजन किया गया था।उन्होंने कहा कि राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं. 2014 से वह अनेक धार्मिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करते आ रहे हैं।

और पढ़े  बिजली संकट को देखते हुए राज्य में बदला नियम, ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं से वसूली होगी

Byte-आचार्य सत्येंद्र दास,रामलला मुख्य पुजारी


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *