अयोध्या: अधिवक्ताओं और वादकारियों को योगी सरकार की और से मिली सौगात ।

Spread the love

अयोध्या: अधिवक्ताओं और वादकारियों को योगी सरकार की और से मिली सौगात ।

अयोध्या जनपद के अधिवक्ताओं और वादकारियों को योगी सरकार की और से सौगात मिली है,कचहरी के पीछे बने मल्टीलेवल पार्किंग का डीएम नीतीश कुमार व बार अध्यक्ष पारस नाथ पांडे ने फीता काट कर उद्घाटन किया।जिसे करीब 37 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बनी है। उद्घाटन के अवसर पर डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिसमें कार और मोटरसाइकिल की व्यवस्था की गईं है।वही सिविल इंजीनियर मनोज कुमार पटेल ने बताया कि डीएम नीतीश कुमार ने आज इसका उद्घाटन किया है। कल से यहां पर ओपन पार्किंग गाड़ियां की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। जिसमें 282 चार पहिया वाहन औऱ 309 दो पहिया वाहन है। अंदर की पार्किंग में चार पहिया और दो पहिया भी वाहन खड़े होंगे।वही कहा कि लिफ्ट चार बनाई गईं है।बता दे कि अब कचहरी के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी, मल्टीलेवल पार्किंग में अब अधिवक्ता व वादकारी अपने वाहन को पार्क करेंगे।यहां लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग को आज जनता को समर्पित किया गया।स्मार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गईं।जानिए क्या है मल्टीलेवल पार्क में वाहनों को पार्क करने का किराया।दो पहिया वाहनों का चार घंटा के लिए 20 रुपए, 8 घंटा के लिए 30 रुपए, 23 घंटा के लिए 50 रुपए या फिर 800 रुपए महीना….चार पहिया वाहनों के लिए चार घंटे का 40 रुपए, 8 घंटे का 60 रुपए, 23 घंटा के 100 रुपए या फिर 1500 रुपए महीना…दो पहिया वाहन दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 500 रुपए महीना..फोर व्हीलर दुकानदार फूड कोर्ट रेस्टोरेंट स्टाफ के लिए 800 रुपए महीना…दो पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 10 रुपए 23 घंटे के लिए..चार पहिया वाहन निगम स्टाफ व पार्षद के लिए 25 रुपए 23 घंटे के लिए…दो पहिया वाहन कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 100 रूपए महीना…चार पहिया वाहन के लिए कलेक्ट्रेट स्टाफ वकील स्टाफ स्पेशल के लिए 250 रुपए महीना।

और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां

Byte- नीतीश कुमार डीएम अयोध्या


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *