अयोध्या: 17 वर्षीय एससी किशोरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरोपी के परिवार और पुलिसकर्मी पर लगे आरोप

Spread the love

 

 

योध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखांवा गांव में 17 वर्षीय एससी किशोरी ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में उत्पीड़न और पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों का कहना है कि मृतका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अंजनाई तारा गांव निवासी प्रेमचंद रावत, उसके भाई करमचंद, पिता शत्रुघ्न, मां और बुआ पर गंभीर मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं।

 

सुसाइड नोट में किशोरी ने यह भी उल्लेख किया है कि रौनाही थाना क्षेत्र के ही एक पुलिसकर्मी की इन आरोपियों से मिलीभगत है। इसके चलते आरोपी खुलेआम धमकाते और प्रताड़ित करते रहे। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवती पर मेडिकल न कराने का दबाव बनाया।

परिजनों के मुताबिक आरोपी लगातार किशोरी से संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा और शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। सुसाइड नोट और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

 


Spread the love
और पढ़े  शराब के लिए पति ने गिरवी रख दिया सिलिंडर, चौकी इंचार्ज ने जेब से पैसे भर कराई वापसी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love