अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात से रामलला के लिए आई 108 फीट लंबी धूपबत्ती पहुंची रामनगरी

Spread the love

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात से रामलला के लिए आई 108 फीट लंबी धूपबत्ती पहुंची रामनगरी

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुजरात के बड़ोदरा से 108 फीट लंबी धूपबत्ती बुधवार को रामनगरी पहुंची। इस दौरान हाईवे पर मवई, रौजागांव व भेलसर में धूपबत्ती देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। इस बीच लोगों ने धूपबत्ती पर प्रसाद, फूल माला और पैसे तक चढ़ाए। साथ ही वाहन पर सवार लोगों को भोजन भी दिया और जयश्रीराम के नारे जमकर लगाए।
धूपबत्ती लेकर आए लोगों ने बताया कि ये देसी गाय के गोबर, घी और धूप सामग्री सहित अनेक जड़ी बूटी से तैयार की गई है और इसकी सुगंध करीब 50 किमी तक फैलेगी। धूपबत्ती 3,610 किलो की है और इसकी लंबाई 108 फीट है। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही ये करीब डेढ़ महीने तक जलेगी। हाईवे होते हुए शाम को धूपबत्ती रामनगरी पहुंची। यहां भी इसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। देर शाम इसे ट्रस्ट को सौंप दिया गया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *