अजब-गजब: कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने सीज कर 30 हजार का चालान काटा, चालक फरार

Spread the love

 

ट्टी इलाके के एक युवक ने सैंट्रो कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पट्टी के बंधवा बाजार पहुंचकर कार को कब्जे ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि चालक की खोजबीन की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में पट्टी कोतवाल गश्त पर थे। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर का आकर दे दिया था। कार को वह शादी ब्याह में दूल्हे के लिए बुक करता था। हेलीकॉप्टर नुमा इस कार को रोहिड़ा निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मंगलवार की रात बंधवा बाजार में मौजूद थे। बाजार में उन्हें हेलीकॉप्टर के आकार की एक कार दिखाई दी।

पुलिस कार को थाने उठा ले गई और उसे सीज करते हुए 25000 रुपये का चालान कर दिया। कोतवाल लगातार आर्टिफिशियल वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक उनके द्वारा 18 से 20 बुलेट बाइक पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिनके साइलेंसर से अलग किस्म की आवाज आती थीं। कोतवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर के आकार की कार को थाने लाकर सीज किया गया है ।अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  बारिश में भीग न जाऊ चलो यहाँ रुक जाती हु.. निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 5 मजदूरों ने की हैवानियत
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love