ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका फाइनल: भारत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कितने बजे से होगा शुरू, कैसे और कहां देख पाएंगे मैच

Spread the love

 

 

स्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। 2019 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और 2021 में पहले फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत क हराकर खिताब जीता था। 2021-23 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। अब डिफेंडिंग चैंपियन के पास इसे दूसरी बार जीतने का मौका है। दोनों ने ही स्क्वॉड का एलान कर दिया है और खिताब के लिए पूरी जोर लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे।

 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला 11 जून यानी बुधवार से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 11 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबले के प्रसारण अधिकार हैं।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
इस साल विजेता टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

और पढ़े  आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

दोनों टीमें इस प्रकार हैं…

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।


Spread the love
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love