ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका फाइनल: भारत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कितने बजे से होगा शुरू, कैसे और कहां देख पाएंगे मैच

 

 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पास लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। 2019 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और 2021 में पहले फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत क हराकर खिताब जीता था। 2021-23 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। अब डिफेंडिंग चैंपियन के पास इसे दूसरी बार जीतने का मौका है। दोनों ने ही स्क्वॉड का एलान कर दिया है और खिताब के लिए पूरी जोर लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस संभालेंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान तेम्बा बावुमा संभालेंगे।

 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला 11 जून यानी बुधवार से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार 11 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मुकाबले के प्रसारण अधिकार हैं।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच WTC फाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
इस साल विजेता टीम को 3.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी 30.81 करोड़ रुपये मिलेंगे। फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर अप को 2.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (17.96 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

और पढ़े  टूटा 48 साल का रिकॉर्ड- भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाड में पहली बार जीता सोना, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति का कमाल

दोनों टीमें इस प्रकार हैं…

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।

  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…