नशे पर वार:- गुजरात में संयुक्त अभियान में 6 पाकिस्तानी को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार ||

Spread the love

नशे पर वार:- गुजरात में संयुक्त अभियान में 6 पाकिस्तानी को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार ||

भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और एनसीबी ने अरब सागर में एक बड़ा अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी नागरिकों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानियों के पास से 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। सभी को पोरबंदर लगाया गया है।

एनसीबी ने इस संयुक्त अभियान के बारे में बताया। अधीक्षक सुनील जोशी ने संयुक्त अभियान के बारे में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 11-12 मार्च की रात में ये अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और डोर्नियर विमान ने समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में रोका। जिसके बाद नाव से छह चालक दल के सदस्य और 80 किलोग्राम ड्रग्स को बरामद किया गया। बरामद ड्रग्स की कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते एक महीने में अरब सागर में एजेंसियों द्वारा चलाया गया यह दूसरा बड़ा मादक द्रव्य विरोधी अभियान है। 26 फरवरी को पोरबंदर तट से पांच विदेशी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। वहीं, बीते तीन सालों में एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से तटरक्षक बल द्वारा की गई यह दसवीं गिरफ्तारी है। इन अभियानों के तहत 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

और पढ़े  PM पेतोंगतार्न शिनावात्रा: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित, सांविधानिक न्यायालय का आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    शेख हसीना:  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 6 महीने जेल की सजा, अदालत की अवमानना की दोषी

    Spread the love

    Spread the love     बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के आरोप में दोषी ठहराया गया है और छह महीने जेल की सजा सुनाई गई…


    Spread the love

    एक्ट्रेस मीनू मुनीर: एक्ट्रेस मीनू मुनीर गिरफ्तार, फिर बेल पर हुई रिहा, बालचंद्र मेनन ने लगाया बदनाम करने का आरोप

    Spread the love

    Spread the love   मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनीर को पहले तो कोच्चि साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है। एक्ट्रेस की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!