नशे पर वार:- गुजरात में संयुक्त अभियान में 6 पाकिस्तानी को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार ||

Spread the love

नशे पर वार:- गुजरात में संयुक्त अभियान में 6 पाकिस्तानी को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार ||

भारतीय तटरक्षक बल, गुजरात एटीएस और एनसीबी ने अरब सागर में एक बड़ा अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। इस संयुक्त अभियान में छह पाकिस्तानी नागरिकों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पाकिस्तानियों के पास से 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। सभी को पोरबंदर लगाया गया है।

एनसीबी ने इस संयुक्त अभियान के बारे में बताया। अधीक्षक सुनील जोशी ने संयुक्त अभियान के बारे में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास अरब सागर में एक संयुक्त अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि 11-12 मार्च की रात में ये अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों और डोर्नियर विमान ने समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में रोका। जिसके बाद नाव से छह चालक दल के सदस्य और 80 किलोग्राम ड्रग्स को बरामद किया गया। बरामद ड्रग्स की कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि बीते एक महीने में अरब सागर में एजेंसियों द्वारा चलाया गया यह दूसरा बड़ा मादक द्रव्य विरोधी अभियान है। 26 फरवरी को पोरबंदर तट से पांच विदेशी नागरिकों को चरस सहित 3,300 किलोग्राम नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया था। वहीं, बीते तीन सालों में एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से तटरक्षक बल द्वारा की गई यह दसवीं गिरफ्तारी है। इन अभियानों के तहत 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।

और पढ़े  आज भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च,भारत में पहली बार निजी कंपनी लॉन्च करेगी ऑर्बिटल रॉकेट

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *