PM पेतोंगतार्न शिनावात्रा: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित, सांविधानिक न्यायालय का आदेश

 

कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ फोन कॉल का ऑडियो लीक होने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया गया। सांविधानिक न्यायालय ने पीएम पर नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। न्यायाधीशों ने पीएम को जांच चलने तक निलंबित करने के पक्ष में 7 से 2 मतों से मतदान किया। उधर, संकट में फंसी गठबंधन सरकार को लेकर थाईलैंड के राजा ने मंगलवार को सरकार में नए कैबिनेट सदस्यों की नियुक्तियों को मंजूरी दी।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। वहीं ऑडियो लीक के बाद थाईलैंड में अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या सांविधानिक न्यायालय प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा पर लीक हुए कॉल के मामले में नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार करेगा?

 

मुझे प्रक्रिया स्वीकार: शिनावात्रा
पेतोंगतार्न शिनावात्रा ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को स्वीकार करेंगी और उसका पालन करेंगी, हालांकि वह नहीं चाहतीं कि उनके काम में बाधा आए। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चिंतित हूं। पैतोगतार्न को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के कार्यालय द्वारा कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन की जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।

अनुतिन की जगह फुमथम बने उप प्रधानमंत्री
फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की गठबंधन सरकार से प्रमुख पार्टी भूमजाइथाई ने समर्थन वापस ले लिया।  इसके बाद मंगलवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा के नए मंत्रिमंडल को मंजूरी दी।  नए मंत्रिमंडल में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भूमजाइथाई पार्टी के नेता अनुतिन चारविरकुल को हटाया गया है। उन्होंने ऑडियो लीक होने कारण गठबंधन सरकार छोड़ दी थी। अनुतिन की जगह फुमथम वेचायाचाई को नियुक्त किया गया है। फुमथुम रक्षा मंत्री थे। वे अब गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे।

और पढ़े  अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही

इसके अलावा रक्षा मंत्री का पद खाली छोड़ दिया गया है। वहीं उप रक्षा मंत्री को कार्यवाहक मंत्री बनाया गया है। पीएम शिनवात्रा ने पैंतोगतार्न ने संस्कृति मंत्री का पद संभाला। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक स्तर पर थाई संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती हैं।

  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…