Asia Cup:- भारतीय टीम बनी 8 साल में तीसरी बार एशियाई चैंपियन, 263 गेंद रहते हासिल की जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

Spread the love

Asia Cup:- भारतीय टीम बनी 8 साल में तीसरी बार एशियाई चैंपियन, 263 गेंद रहते हासिल की जीत, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच रविवार (17 सितंबर) को गया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब पर कब्जा किया।

एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर यानी महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत ने किसी भी वनडे फाइनल में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में 263 गेंद शेष रहते मैच जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2003 में सिडनी में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 226 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

वनडे फाइनल में तीसरी बार 10 विकेट से जीत-
वहीं, यह भारत की भी वनडे में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2001 में केन्या के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में 231 गेंद शेष रहते मैच जीता था। यह तीसरी बार है जब किसी वनडे फाइनल में किसी टीम ने 10 विकेट से मैच जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1998 में शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 10 विकेट से जीत हासिल की थी।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *