अपनी मखमली आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले ने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। आज यह मशहूर गायिका पंचतत्व में विलीन (13 अप्रैल 2026) हो गईं लेकिन अपने पीछे यादगार गीतों की एक समृद्ध विरासत को छोड़कर गईं, उनके गीत हमेशा श्रोताओं के मन में बसे रहेंगे, अमर रहेंगे। यहां जानिए दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम सफर से जुड़ी कुछ खास बातें।

दिग्गज कलाकारों ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन
मुंबई पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

तिरंगे में लिपटीं दिग्गज गायिका, दिया गया राजकीय सम्मान
जब आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है तो राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में पार्थिव शरीर को ढका गया है। उनके घर की बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉमन एरिया में गायिका के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। राजकीय सम्मान दिया गया है।
वहीं महाराष्ट्र के गवर्नर जिष्णू देव वर्मा ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गायिका के घर जाकर परिवार से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया।






