लोकसभा में बोले अरुण गोविल- देशभर की मस्जिदों में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे..

Spread the love

मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने कहा कि देश में मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य किए जाएं। सऊदी अरब समेत अनेक मुस्लिम देशों में ऐसा किया जाता है, तो भारत में भी किया जा सकता है।

बृहस्पतिवार को अरुण गोविल ने लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल तथा अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। ये कैमरे सुरक्षा, पारदर्शिता तथा अपराध निरोधक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में जांच व रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि मस्जिदों में यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि मस्जिदें भी सार्वजनिक स्थल हैं।

 

सांसद ने कहा कि मस्जिदों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करना उतना ही आवश्यक है, जितना अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के जन्मस्थान सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और कई अन्य मुस्लिम देशों में मस्जिदों व मदरसों सहित धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए जाना पूरी तरह सामान्य है। जब वहां सुरक्षा व्यवस्था को व्यापक रूप से अपनाया गया है तो भारत में भी आधुनिक सुरक्षा मानकों को लागू करने में संकोच नहीं होना चाहिए।

सांसद अरुण गोविल ने सरकार से अनुरोध किया कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए देशव्यापी सुरक्षा नीति तैयार करे। इसमें सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थलों चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हों, पर सीसीटीवी कैमरा प्रणाली को अनिवार्य किया जाए।

Spread the love
और पढ़े  निर्दयी मां- मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा,मौत की पुष्टि करने तक आई मां
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love