98 लाख का सोना लेकर कारीगर रातों-रात परिवार को लेकर हो गया फरार, सराफा व्यापारियों का हंगामा

Spread the love

देहली गेट थाना क्षेत्र में नील की गली के सराफा व्यापारियों का 770 ग्राम सोना लेकर एक कारीगर फरार हो गया। कारीगर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के विक्रमपुर, थाना देवरा और वर्तमान में ब्रह्मपुरी निवासी श्याम सुंदर है। श्याम सुंदर परिवार सहित गया है और यहां किराए का मकान खाली छोड़ गया है।

इस घटना के विरोध में व्यापारियों ने देहली गेट थाने पर पहुंचकर रोष जताया और हंगामा किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई कारोबारियों का करोड़ों की कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार हो चुके हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

गौरीपुरा निवासी संदीप कुमार की श्रीराम कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उन्होंने 16 नवंबर को कारीगर को 160 ग्राम सोना आभूषण बनाने के लिए दिया था। इसके साथ प्रहलाद नगर निवासी हिमांशु दास का 180 ग्राम, पूर्वा महावीर देहली रोड महमूद अली मंडल का 180.450 ग्राम पूर्वा ताहिर हुसैन रेलवे रोड निवासी एसके बकी का 250 ग्राम सोना भी उसके पास था। इनके अलावा अन्य व्यापारी भी हैं, जो अभी सामने नहीं आए हैं। 770 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत करीब 98 लाख रुपये है।

कारोबारी के अनुसार कारीगर ने वादा किया था कि चार दिन में ही आभूषण तैयार कर दिए जाएंगे लेकिन 20 नवंबर की रात ही वह किराए का मकान खाली कर चला गया। वह अपने साथ घर का सामान, पत्नी और बेटे को लेकर भी चला गया। शनिवार को जब दुकानदारों ने संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद आया।

घटना से आक्रोशित व्यापारी देहली गेट थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कारीगर का पता लगाकर सोना बरामद कराने और उस पर कार्रवाई की मांग की। देहली गेट पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही टीम को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया जाएगा ताकि आरोपी की गिरफ्तारी और सामान भी बरामद किया जा सके।
और पढ़े  कुत्तों ने 7 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मारा, खून से लथपथ शव देख चीत्कार उठी मां

इस मामले में गृहमंत्री को भेजेंगे पत्र
इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजेंगे। इसमें सराफा व्यापारियों के साथ लगातार हो रही ऐसी घटनाओं का विवरण शामिल किया जाएगा। बताया जाएगा कि पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण अधिकतर घटनाओं में सोने की बरामदगी नहीं हो पाती है। अधिकतर कारीगर पश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद हाथ ही नहीं आए हैं। इससे असुरक्षा के साथ ही कारोबारियों को बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
– विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन, मेरठ।

सोना लेकर भागने की प्रमुख घटनाएं
– 22 फरवरी 2025 कोतवाली क्षेत्र के सराफ बादशाह मुल्ला का 175 ग्राम सोना कारीगर दीपक ने हड़पा, धमकी दी
– 31 जनवरी 2025 देहली गेट क्षेत्र के कानूनगोयान पत्थरवालान निवासी कृष्पेंदु का 100 ग्राम सोना लेकर कारीगर भागा
– 13 अक्तूबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र से सराफ सुदीप भुईया का 23.50 लाख कीमत का सोना कारीगर ले गया
– 7 अक्तूबर 2024 को देहली गेट क्षेत्र से सराफ शेख शरीफुल हुसैन का 150 ग्राम सोना कारीगर लेकर चला गया
– 9 सितंबर 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली निवासी सराफ हैदर अली का पार्टनर उत्तम कुंडलिक करीब दो करोड़ का सोना ले गया
– 20 अगस्त 2024 को सदर बाजार क्षेत्र से थापर नगर निवासी सराफ सतीश का 245.81 ग्राम सोना लेकर कारीगर लेकर भाग गया
– 12 अगस्त 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र की नील गली से सराफ संजय रस्तोगी का 205 ग्राम सोना ले जाया गया
– 9 जून 2024 को सदर सराफा बाजार से सराफ संदीप शिंदे का 11 लाख का सोना लेकर कारीगर भागा।
– 9 मई 2024 को देहली गेट थाना क्षेत्र के जत्तीवाड़ा से सराफ सागरमल का चार लाख का सोना भी ले जाया गया

Spread the love
  • Related Posts

    UP: होली पर सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर, कल बंद रहेगी ओपीडी, मेट्रो और बिजली को लेकर भी निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveहोली के लिए अस्पताल अलर्ट हो गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में 190 बेड आरक्षित किए गए हैं। इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के…


    Spread the love

    2026 होली- ‘प्रहलाद के गांव’ में ‘अग्निपरीक्षा’, धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

    Spread the love

    Spread the loveभक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की लीला गांव फालैन में जीवंत हुई। शुभ मुहूर्त पर संजू पंडा पहली बार होलिका के दहकते अंगारों के बीच सकुशल गुजर गए।…


    Spread the love