Arrested taking bribe:- जमीन पैमाइश के नाम 8 हजार की रिश्वत लेते काननूगो गिरफ्तार,विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

Arrested taking bribe:- जमीन पैमाइश के नाम 8 हजार की रिश्वत लेते काननूगो गिरफ्तार,विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या-

उप्र सतर्कता अधिष्ठान अयोध्या की टीम ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील के एक कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पीड़ित की लिखित शिकायत पर की गई। आरोपी कानूनगो से पूछताछ की जा रही है। थाना महाराजगंज के ग्राम बिसवल पोस्ट दलपतपुर निवासी प्रदीप कुमार ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि वह अपने गाटा संख्या 60 स्थित ग्राम बिसवल से सटे चेक मार्ग गाटा संख्या 65 की पैमाइश कराना चाहता है।

पैमाइश के लिए सदर तहसील के मया क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक विमल कुमार द्वारा 10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को विजिलेंस के निरीक्षक अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। उन्होंने आठ हजार रुपये पर कलर लगाकर पीड़ित को दिये। दोपहर करीब 1 बजे पीड़ित प्रदीप ने कानूनगो को उक्त पैसे रिश्वत के तौर पर दिए। इस दौरान वहां आसपास मौजूद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम आरोपी को अपने कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की। विजिलेंस निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश के शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन,शासनादेश जारी 
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *