चमोली- मंडल चोपता रोड पर सेना का वाहन हुआ हादसे का शिकार, दो जवान हुए जख्मी

चोपता से मंडल की ओर आ रहा सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार सेना के दो जवान घायल हो गए। क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी को फोन भी नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया फिर जिला अस्पताल लाए। एक गंभीर घायल को सेना के हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया।

सेना की ओर से सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी मंडल होते हुए चोपता के रास्ते ऊखीमठ जाएंगे। इस क्षेत्र में नेटवर्क की व्यवस्था करने के लिए सेना की सिग्नल कंपनी काम कर रही है। बृहस्पतिवार को चोपता से कुछ सामान लेने के लिए सेना के दो जवान वाहन से मंडल जा रहे थे। मंडल से करीब 12 किमी पीछे दिलो बैंड के पास तीव्र ढलान पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी सीमित होती है और यहां नेटवर्क भी नहीं है। ऐसे में घायल जवान काफी देर तक वहीं पड़े रहे। इसी दौरान कुछ लोग चोपता की तरफ से गोपेश्वर आ रहे थे।

 

प्रदीप रमोला ने बताया कि सड़क का पुश्ता टूटा हुआ दिखा तो गाड़ी रोक दी। वहां करीब 30 मीटर नीचे सेना का वाहन गिरा हुआ था। तुरंत नीचे गए और दोनों घायल जवानों को सड़क तक पहुंचाया। नेटवर्क नहीं होने से एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाए। उनके साथ में राहुल रमोला, विक्रम व अजय पंवार ने भी जवानों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में घायल जवान जाबाज सिंह (29) पुत्र जय भगवान सिंह जिला भिवानी, हरियाणा और धवन सिंह (23) को उपचार शुरू किया गया। धवन सिंह के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर सेना के अन्य जवान भी अस्पताल पहुंचे।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा- पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…