iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो पुराने SE 3 के 4.7 इंच के IPS LCD स्क्रीन से बड़ा अपग्रेड होगा। OLED स्क्रीन से बेहतर कॉन्ट्रास्ट, गहरे ब्लैक और अधिक वाइब्रेंट कलर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 60Hz ही रहने की उम्मीद है।
प्रोसेसर की बात करें तो, iPhone SE 4 में A18 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि iPhone 16 में भी देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें A17 Pro चिपसेट भी हो सकता है, जो पहले से ही iPhone 15 Pro में मौजूद है। दोनों ही चिपसेट्स Apple Intelligence को सपोर्ट करते हैं, जिससे SE 4 में भी एपल के AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। AI सपोर्ट के चलते फोन में कम से कम 8GB रैम दी जा सकती है।
कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह फोन SE 3 से बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 48MP का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जो कि SE 3 के 12MP कैमरा से एक बड़ा अपग्रेड होगा। सेल्फी कैमरा भी बेहतर होने की उम्मीद है और इसमें 24MP सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स
अन्य संभावित अपग्रेड्स में 3,279mAh की बड़ी बैटरी, Lightning पोर्ट की जगह USB Type-C, और MagSafe वायरलेस चार्जिंग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें iPhone 15 सीरीज में दिया गया Action Button भी हो सकता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के शॉर्टकट्स और फंक्शन्स कस्टमाइज कर सकते हैं।
iPhone SE 4 की कीमत क्या होगी?
नए फीचर्स के बावजूद, इसकी कीमत अहम भूमिका निभाएगी। SE 4 की कीमत SE 3 से थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन यह भारत में 50,000 रुपयेे से कम रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसका बेस वेरिएंट 49,900 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।