हरिद्वार- VIP घाट पर स्नान कर रहीं थीं अपर्णा यादव, वीडियो बना रहे पैपराजी के तलाक के सवाल पर भड़कीं

Spread the love

 

यूपी के पूर्व सीएम स्व.मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेत्री शुक्रवार को हरिद्वार में तलाक के सवाल पर भड़क गईं। पत्रकार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अश्लील तरीके से वीडियो बनाने का आरोप लगाया। इस पर सुरक्षाकर्मी उन्हें छाते की ओट में लेकर चले गए। उन्होंने बातचीत से इन्कार कर दिया।

 

यूपी में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव वसंत पंचमी के दिन हरिद्वार में वीआईपी घाट पर स्नान करने पहुंचीं थीं। वीआईपी घाट से निकलते समय पत्रकारों ने अपर्णा से तलाक के संबंध में सवाल पूछ लिया, इससे वह भड़क गईं। स्नान के दौरान अश्लील तरह से वीडियो बनाने का आरोप लगा उन्होंने काफी भला बुरा कहा। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरेे की सूचना पर वह उनसे मिलने आईं थीं। वह गुरु स्वामी रामदेव से तो मिलीं लेकिन उनकी मुलाकात पतंजलि में ठहरे गृहमंत्री से नहीं हो सकी। इस बीच वह स्नान करने वीआईपी घाट पहुंचीं थीं।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- गृह प्रवेश पर दीपेंद्र कोश्यारी ने दिया बड़ा बयान...,बिंदुखत्ता राजस्व गांव ..
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love