Ants: क्या आप भी अपने घर में चींटियों से है परेशान-गर्मियों में चींटियों ने बना लिया है आपके घर में डेरा, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Spread the love

 

 

र्मी के मौसम में अक्सर घरों में चींटियों का डेरा लग जाता है। इस दौरान रसोई, बालकनी और मीठी चीजों के पास चींटियां रेंगती नजर आ जाती हैं। चींटिया झूंड के साथ होती हैं, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। जगह-जगह चींटियां नजर आने लगें तो समस्या हो सकती हैं। अगर आप भी घर में चींटियों के आने से परेशान हैं तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं। यहां चींटियों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। आपकी रसोई में रखी कुछ सस्ती चीजे चींटियों को घर से दूर भगा सकती हैं।

 

घर से चींटियों को भगाने के असरदार घरेलू उपाय

सिरका और पानी का स्प्रे

एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें। मिश्रण को चींटियों के रास्तों, कोनों और दरारों पर छिड़कें। सिरके की गंध से चींटियां भाग जाती हैं।

 

नींबू का रस या छिलका

नींबू का रस पानी में मिलाकर सफाई करें या इसके छिलकों को चींटियों के आने-जाने के रास्ते पर रख दें। नींबू की तेज खुशबू चींटियों को दूर रखती है।

दालचीनी पाउडर

जहां-जहां चींटियां दिखें, वहां दालचीनी का पाउडर छिड़क दें। इसकी खुशबू और तेल चींटियों को भटकने नहीं देता।

बोरिक पाउडर और चीनी का मिश्रण

बोरिक पाउडर में थोड़ी सी चीनी मिलाएं और इसे चींटियों के रास्ते में रखें। चींटियां इस मिश्रण को ले जाकर खा लेंगी और धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। हालांकि अगर घर में पालतू जानवर हों या छोटे बच्चे हों तो यह उपाय अपनाने से बचें।

और पढ़े  नशीले पदार्थों की तस्करी- नशा तस्करी में पंजाब देश में नंबर-1, तीन साल में हुई रिकॉर्ड वृद्धि

 

 

पुदीना 

पुदीने को पानी में उबाल लें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें और जहां चींटियां आती हों, वहां छिड़काव करें। यह चींटियों को दूर भगाने में कारगर है।

नमक या हल्दी छिड़कें

घर में दीवार पर दरारों, खिड़कियों या दरवाज़े के पास नमक या हल्दी छिड़कने से चींटियां नहीं आतीं।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    नेपाल में बालेन युग का आगाज: बालेंद्र शाह ने ली PM पद की शपथ,हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveभारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री…


    Spread the love