जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया

Spread the love

जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने की घटना पर आज हिंदूवादी व ब्राह्मणवादी भड़क उठे। वही संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अयोध्या शहर के गुलाब बाड़ी से निकलकर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क तक विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च ब्राह्मण स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन मिश्रा गब्बर के नेतृत्व में निकला गया। इस दौरान गांधी पार्क पर संगठन के लोग एकत्रित होकर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में कहा गया कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखा जाने से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है, यह सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा हिंसा फैलाने के मकसद से ब्राह्मण वर्गों पर विशेष रूप से निशाना साध कर माहौल खराब करने का षडयंत्र किया जा रहा है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ब्राह्मणों की अस्मिता पर कुठाराघात होने से ब्राह्मण वर्ग में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है, पूर्व में भी जेएनयू परिसर से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां
संचालित होती रही है, शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य अत्यंत ही निंदनीय है, ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। इस विरोध मार्च मे मित्र मंच के प्रमुख शरद पाठक बाबा,अधिवक्ता मनीष पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  महिला से दुष्कर्म- दूसरे समुदाय के युवक ने महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- राष्ट्रपति ने किए गिरिराज जी के दर्शन, शुरू की सप्तकोसी परिक्रमा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धार्मिक स्थल गिरिराज गोवर्धन पहुंचीं और वहां के प्रसिद्ध गिरिराज जी के दर्शन किए। राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं के बीच आकर मंदिर परिसर का निरीक्षण…


    Spread the love

    UP- हाईकोर्ट- पांच माह से अधिक के गर्भस्थ शिशु को व्यक्ति माना जाएगा, मौत पर अलग मुआवजा देने का आदेश

    Spread the love

    Spread the loveहाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने एक अहम फैसले में कहा है कि पांच माह से अधिक उम्र के गर्भस्थ शिशु को भी कानून की नजर में एक व्यक्ति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *