पिता पर 2 करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज, गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा

Spread the love

त्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से तीन बहनों की खुदकुशी के मामले ने जांचकर्ताओं को उलझन में डाल दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में तीनों लड़कियों के पिता ने बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें कुछ काम करने होते थे, और आखिरी काम आत्महत्या करना था। उधर, पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं। पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी।

पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं, वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। चेतन कुमार को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

 

चेतन ने मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया
माहभर की मेहनत के बाद वह मात्र इस रकम का ब्याज ही दे पा रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी के चलते चेतन ने घर में रखा एक मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया है।

 

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था चेतन
कोरोना काल में शेयर बाजार में आई उथल-पुथल के बीच चेतन को दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार के आर्थिक परेशानियों में फंसे होने के चलते उसके करीबी रिश्तेदारों ने उससे दूरी बना ली थी।

और पढ़े  एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
आर्थिक तंगी के चलते तीनों बेटियों ने स्कूल छोड़ा
शेयर मार्केट में हुए घाटे की भरपाई के लिए वह दिन-रात मेहनत करके भी कुछ रुपये ही जमा कर पा रहा था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, इसी के चलते तीनों बेटियों ने स्कूल छोड़ दिया था। तंगी के चलते घर में कई बार क्लेश भी हो चुका था।
खुद को किया घर में बंद
देर रात हुए हादसे के बाद जब चेतन की पत्नी सुजाता और हिना नीचे पहुंचीं तो किशोरियों के लहूलुहान शव को देखकर बेसुध हो गईं। हादसे के बाद पिता चेतन भी सुध-बुध खो बैठे। बुधवार तड़के से लोगों का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना शुरू हो गया। 
पुलिस अधिकारियों का दिनभर तांता लगा रहा। बेटियों की मौत का दर्द आंखों में लिए माता-पिता जवाब देते-देते इस कदर थक गए कि देर शाम जब एक महिला आईपीएस अधिकारी मिलने पहुंची तो उनके लिए दरवाजा नहीं खोला। काफी प्रयासों के बाद वह पीड़ित परिवार से मिल पाईं।
Ghaziabad Triple Suicide 3 Girls Father two crore Debt he recharged electricity meter by selling his mobile
पिता बोले- तीन साल से खेल रही थीं टास्क गेम
भले ही पुलिस की शुरुआती जांच में ऑनलाइन टास्क गेम की बात सामने न आई हो, लेकिन पिता चेतन कुमार का कहना है कि तीनों किशोरियां तीन साल से टास्क गेम खेल रही थीं। उन्होंने यह भी बताया कि बेटियां कोरिया जाने की जिद करती थीं।
इस संबंध में कई बार उन्होंने बेटियों को समझाकर शांत कराया। पत्रकारों से बातचीत में चेतन ने बताया कि फेल होने की वजह से शर्म के चलते बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। इसके बाद वह मोबाइल में कोरियन टास्क गेम खेलने लगीं।
बुधवार को हादसे के बाद जब फॉरेंसिक टीम घर पहुंची तो उन्होंने मोबाइल में गेमिंग एप देखे। पिता के अनुसार, हादसे से पहले भी बेटियों के पास मोबाइल था। हालांकि, यह जानकारी नहीं है कि वह गेम खेल रही थीं या कुछ और कर रही थीं।
और पढ़े  भीषण हादसा- धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बरातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग की लत में तीन मासूम बहनों ने दी जान
सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी। यह शब्द गाजियाबाद की उन तीन मासूम बेटियों के सुसाइड नोट के हैं, जिन्होंने ऑनलाइन गेम की लत के चलते नौवीं मंजिल की अपनी बालकनी से कूदकर जान दे दी। तीन नाबालिग बहनों निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की मौत की इस दर्दनाक घटना ने देश को झकझोर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की लत और कोरियाई लवर गेम से प्रभावित तीनों बहनें फोन छीन लिए जाने से आहत थीं। दिल दहला देने वाली यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ की भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस को किशोरियों के कमरे से पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा गया है।

रोज घंटों खेला करती थीं कोरियाई गेम 
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीनों बहनों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। तीनों ने अपने कोरियाई नाम मारिया, अलीजा और सिंडी भी रख लिए थे।
कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं किशोरियां
चेतन ने बताया, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियां से फोन छीन लिए थे। इस बात से तीनों बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता का फोन इस्तेमाल करती थीं। पुलिस के मुताबिक, किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के फेर में फंस गई थीं। वह पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।

तीन साल से किराये के फ्लैट पर रहता है परिवार
चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। वह पिछले तीन साल से भारत सोसायटी में किराये के फ्लैट में दो पत्नियों सुजाता व हिना और पांच बच्चों के साथ रह रहे हैं। आत्महत्या करने वाली किशोरियों में से निशिका, चेतन की पहली पत्नी सुजाता और प्राची व पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थीं।
पहली पत्नी की बहन से की दूसरी शादी
चेतन की पहली पत्नी सुजाता से कई वर्ष तक कोई संतान नहीं हुई, तो उन्होंने सुजाता की बहन यानी अपनी साली हिना से शादी कर ली। इसके कुछ ही महीने बाद सुजाता से निशिका का जन्म हुआ।

और पढ़े  इस आग में जला नोएडा: याद आई 13 साल पुरानी कहानी, तब भी थीं वही मांगें, हंगामा भी उतना, पर कुछ नहीं बदला
बेटा मानसिक रूप से कमजोर
दूसरी पत्नी हिना से प्राची, पाखी व एक और बेटी का जन्म हुआ। बाद में पहली पत्नी से बेटा लविश (7) पैदा हुआ, जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोल भी नहीं सकता।

Spread the love
  • Related Posts

    Violence: पूछताछ में मुख्य आरोपी आदित्य आनंद ने कबूली हकीकत, पुलिस ने रिमांड में लिया

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद ने पुलिसिया पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर…


    Spread the love

    Weather- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी करेगी बेहाल, लू भी दिखाएगी अपना असर,जानें अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveशुष्क मौसम के साथ प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही अब लू भी अपना असर दिखाएगी। मौसम विभाग के…


    Spread the love