एक और ASI ने की खुदकुशी, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, 12 पेज का छोड़ा सुसाइड नोट… बयां किया दर्द

Spread the love

 

रेवाड़ी के जैनाबाद गांव में शुक्रवार सुबह हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। प्रदेश में 11 दिन के अंदर पुलिसकर्मी की खुदकुशी का यह तीसरा मामला है। 7 अक्तूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर आईपीएस पूरण कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी थी।

वहीं, रोहतक में साइबर सेल में कार्यरत एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को खेत में बने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें आईपीएस वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। अब यह घटना हो गई।

आत्महत्या के लिए पत्नी और ससुरालियों को ठहराया जिम्मेदार
एएसआई कृष्ण यादव गुरुग्राम पुलिस के एस्कॉर्ट गारद में तैनात थे और छुट्टियों में अपने पैतृक गांव आए थे। शुक्रवार को उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए पत्नी इंदू और ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने एएसआई के पिता नरदेव यादव की शिकायत पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कृष्ण यादव दो बच्चों के पिता थे। उनकी पत्नी इंदू दिल्ली में शिक्षक हैं। कृष्ण यादव साल 2004 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग नारनौल में हुई थी। चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि परिवार के मुताबिक, कृष्ण यादव अपने बच्चों और परिवार के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति थे। उन्होंने यह कदम घरेलू तनाव के चलते उठाया।

और पढ़े  ईरान का दावा- अमेरिकी F-35 लाइटनिंग विमान पर इतिहास में पहला हमला

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love