चमोली टनल हादसा-: पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा

चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

पत्र के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों का आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंक खाते से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

पत्र में बताया गया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…