अंकुश मंगल: दस फेल अंकुश ने 15 वर्षों में बना ली 100 करोड़ की संपत्ति, पुलिस दबिश देती रह गई, कोर्ट में कर दिया सरेंडर

Spread the love

अंकुश मंगल: दस फेल अंकुश ने 15 वर्षों में बना ली 100 करोड़ की संपत्ति, पुलिस दबिश देती रह गई, कोर्ट में कर दिया सरेंडर

क्रिकेट सट्टे में अपना बड़ा नाम खड़ा करने वाला बुकी अंकुश मंगल दसवीं फेल है। उसने 15 वर्षों में सट्टे की कमाई से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। आगरा पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया। जिसके बाद क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने मंगलवार को कोर्ट में गुपचुप समर्पण कर दिया। दो महीने से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मगर, गिरफ्तारी नहीं कर सकी। उसे 31 मई तक का कोर्ट से स्टे मिला था।

थाना कमला नगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह ने सितंबर 2023 में अंकुश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। वह गैंग लीडर था। मुकदमे में अंकित गर्ग, रिंकू कुमार सिंघल, अरुण शर्मा, वरुण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल भी नामजद थे।

विवेचना इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा को मिली। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। दो अन्य को कोर्ट से राहत मिली हुई है। अंकुश मंगल के पास 31 मई तक का कोर्ट से स्टे था। स्टे खत्म होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की। मगर, उसने समर्पण कर दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। अब विवेचक को बयान लेने के लिए जेल भेजा जाएगा।

फरीदाबाद में बनाया था ठिकाना
दसवीं फेल अंकुश मंगल मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है। आरोप है कि उसने क्रिकेट सट्टे और जुए से अकूत संपत्ति अर्जित की। पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसने अपना ठिकाना फरीदाबाद में बनाया था। जून 2022 में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। जेल भेजा था। रिहाई के बाद वह बाहर चला गया। उसके गुर्गे आगरा में सक्रिय है।

और पढ़े  रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के पास मिली 100 करोड़ की संपत्ति, विजिलेंस जांच में खुलासा

सट्टे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा
बड़े बुकी श्याम वोहरा के शहर से बाहर जाने के बाद अंकुश मंगल ने अपना नेटवर्क बनाया। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्य नारायण ने ऑपरेशन चलाया था। उसे फरीदाबाद से पकड़कर लेकर आई थी। 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में जब्त की थी। उससे पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए थे। वह दुबई की वेबसाइट पर लॉग इन आईडी देता था। हर व्यक्ति से मैच न होने पर भी 4 हजार रुपये महीना लिया करता था। उसने कमला नगर में अपना नेटवर्क बनाया था। बृज धाम काॅलोनी में मकान खरीदा था।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *