अंकिता हत्याकांड :वनंत्रा रिजॉर्ट था जिस्मफरोशी व नशे का अड्डा, पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे।

Spread the love

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था। रिजॉर्ट में पूर्व में काम करने वाली दंपती ने यह खुलासा किया है।

मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी विवेक और ईशिता करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर गए थे। ईशिता बताती है कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से बहुत ही बदतमीजी से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी। विवेक ने बताया कि रिजॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब स्टॉक की जाती थी। शराब को ग्राहकों को दोगुने दाम पर बेचा जाता था। ग्राहकों को चरस, स्मैक गांजा सभी कुछ सप्लाई किया जाता था। पुलकित आर्य कर्मचारियों को वेतन नहीं देता था। कर्मचारी जब उससे वेतन मांगते तो वह पहले मारपीट करता और फिर चोरी का आरोप लगाकर निकाल देता था। ईशिता बताती है कि एक पटवारी और पुलकित आर्य के गठजोड़ से रिजॉर्ट में अवैध काम हो रहे थे। पटवारी आए दिन होटल में ही रहता था। जब पटवारी रिजॉर्ट में आता था तो उसके आसपास रिजॉर्ट में आई कुछ युवतियां खड़ी रहती थी।ईशिता ने बताया कि पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों और रिजॉर्ट में आने वाली मेहमान युवतियों पर बुरी नजर रखता था। एक दिन पुलकित ने उनको खाना लेकर अपने कमरे में आने के लिए कहा। वह नशे में था इसलिए उन्होंने इंकार कर दिया। ईशिता ने बताया उनको रिजॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि पुलकित कहता है कि वह ईशिता को बहुत पसंद करता है।कर्मचारियों ने बताया कि पुलकित कहता है कि किसी तरह ईशिता और उसके पति विवेक को अलग करना है। एक दिन तो रिजॉर्ट में पार्टी के दौरान पुलकित उसको कमरे में जाने के लिए कहने लगा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ईशिता बताती हैं कि एक दिन एक ग्राहक रिजॉर्ट में अपना ब्लूटूथ स्पीकर भूल कर चला गया। मैनेजर होने के नाते स्पीकर को उन्होंने अपने पास रख लिया। उन्होंने पति विवेक को बताया कि जब ग्राहक वापस आएगा तो उसको स्पीकर लौटा देंगे। लेकिन पुलकित ने उन पर दबाव डालने के लिए चोरी का झूठा आरोप लगा दिया।
पुलकित आर्य अपने पिता विनोद आर्य से बहुत डरता था। ईशिता ने बताया कि जब पुलकित का परिवार और खासकर उसके पिता विनोद आर्य रिजॉर्ट में आते थे तो वह शराब का स्टॉक हटा देता था। किचन के कर्मचारियों को मांस मच्छी बनाने से भी मना कर देता था। ईशिता ने बताया कि वह ज्यादातर अपने पिता के आगे आने से बचता था। पुलकित आर्य की पत्नी ने ईशिता को आगाह किया था। ईशिता ने बताया कि पुलकित की पत्नी बहुत अच्छी थी। वह एक बार उनके घर पर भी गई थी। बताया कि पुलकित की पत्नी ने उनसे कहा कि यह जगह उनके काम करने लायक नहीं है।

और पढ़े  उत्तराखंड- हाईवे पर राजस्थान के युवक कर रहे थे स्टंटबाजी, चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी

Spread the love
  • Related Posts

    मानसून- ओडिशा से लेकर उत्तराखंड तक आज भारी बारिश के आसार,बिहार पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

    Spread the love

    Spread the love     दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों के दौरान मानसून के उत्तरी अरब सागर…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आबादी के बिच पहुंचा सांभर..रामपुर रोड पर होटल तक पहुंचा

    Spread the love

    Spread the love     हल्द्वानी में जंगल से भटककर सांभर निलियम कॉलोनी पहुंच गया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने जुट गई। कई घंटे तक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!