अंकिता हत्याकांड- सुरेश राठौर का सनावर और कांग्रेस पर सीधा हमला, लगाए कई आरोप, कहा- मेरे साथ ब्लैकमेलिंग हुई

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर खुद को उनकी पत्नी बताकर सोशल मीडिया के जरिए उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि सनावर के पास कोई वैधानिक दावा है तो उसे अदालत में साबित करे, न कि सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी कर उन्हें बदनाम करे।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि इस पूरे विवाद के पीछे एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद उनके परिवार को तोड़ना और उनकी राजनीतिक साख को चोट पहुंचाना है।

कहा कि उन्हें कालनेमी जैसे शब्दों से जोड़कर बदनाम किया गया और ज्वालापुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे 50 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग की गई, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

और पढ़े  उत्तराखंड: हत्या व आगजनी के दोषी को किया बरी, HC ने कहा- मजबूत संदेह दोषसिद्धि का आधार नहीं
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…