अंकिता भंडारी हत्याकांड : अंकिता के तीनों हत्यारोपियों को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा..आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाएगी एसआईटी

Spread the love

अंकिता के तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपियों को शुक्रवार को पौड़ी जेल से पूछताछ के लिए लाया जाएगा। एसआईटी ने आरोपियों को घटनास्थल भी लेकर जाएगी। उधर, बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुष्प भी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचा। एसआईटी ने उसके गोपनीय जगह पर ले जाकर बयान दर्ज किए हैं। पुष्प ने अंकिता से दोस्ती होने से लेकर मौत तक की हर बात को पुलिस को बताया है।

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी पांच दिनों से जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ और बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें रिजॉर्ट के कर्मचारी, काम छोड़कर जा चुके कर्मचारी, पुष्प (फोन पर बातचीत) शामिल हैं। एसआईटी ने घटना की रात जो हुआ, इसे समझने के लिए कई घटनास्थल का मुआयना भी किया। रिजॉर्ट से भी बहुत से साक्ष्य लिए गए हैं। इन्हीं, सब कड़ियों को हत्याकांड से जोड़ने के लिए एसआईटी ने पुलकित, अंकित और सौरभ की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। सुनवाई के लिए कोर्ट ने बृहस्पतिवार का दिन तय किया था। सूत्रों के अनुसार, कोर्ट ने तीनों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है। तीनों इस वक्त पौड़ी जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। तीनों को एसआईटी शुक्रवार को जेल से ले सकती है। बताया जा रहा कि लोगों के गुस्से को देखते हुए पीसीआर होने वाली कार्रवाई को एसआईटी गोपनीय रखना चाहती है। इससे पहले भी आरोपियों के साथ लोग मारपीट कर चुके हैं। वाहनों पर भी हमला किया गया था। ऐसे में यदि पीसीआर की कार्रवाई गोपनीय रखी जाएगी, तो कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। एसआईटी आरोपियों को घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी। हालांकि, कब आरोपियों को घटनास्थल ले जाया जाएगा और कहां पर पूछताछ होगी, इसके बारे में अधिकारी बयान नहीं दे रहे हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम- मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *