अंकित हत्याकांड : CBI जांच की घोषणा, व्यापारियों ने वापस लिया बाजार बंद का निर्णय

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अंकिता को न्याय के लिए कई संगठनों ने 11 जनवरी को प्रदेश बंद की अपील की थी। प्रकरण में मुख्यमंत्री की ओर से सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद रविवार को बाजार रोजाना की तरह खुलेगा।

पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि संगठन की प्रदेश भर में 383 नगर इकाइयां हैं। किसी भी मुद्दे को नगर इकाइयों की सहभागिता से आगे बढ़ाया जाता है। बाजार बंदी पर सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों की ओर से लगातार सहयोग की मांग की जा रही थी। शुक्रवार शाम को संवेदनशील विषय पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। अब हम अपने संगठन के पदाधिकारियों से अपील करते हैं कि 11 जनवरी को बाजार बंद न कर व्यवसाय करें। वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री नवनीत राणा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

इस संगठन ने भी बंद का निर्णय वापस लिया

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी इस मुद्दे पर बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि जनभावना के अनुरूप प्रस्तावित बंद था लेकिन सीबीआई जांच की घोषणा के बाद प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बंदी को वापस ले लिया है। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन की प्रदेश भर की इकाइयों के पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। रविवार को बाजार रोज की तरह खुले रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश संरक्षक विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने भी बंदी के फैसले को वापस लेते हुए बाजार खुल रखने की बात कही है।

और पढ़े  हरिद्वार पहुंचे CM धामी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  हरिद्वार पहुंचे CM धामी, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love