नैनीताल – बांध परियोजना में रोजगार न मिलने से ग्रामीणों में रोष, निर्माण कंपनी पर लोगों ने अनसुनी का आरोप लगाया

Spread the love

मरानी बांध परियोजना में स्थानीय युवाओं के वाहनों को खनन कार्य में लगाने और अन्य ग्रामीणों को भी निर्माण कार्य में रोजगार देने के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रोजगार न देने का आरोप लगाते हुए विभाग और जमरानी बांध निर्माण कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना ही होगा।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि पूर्व में भी बांध परियोजना का कार्य देख रही निजी कंपनी के कार्यालय का घेराव कर स्थानीय लोगों के वाहनों को खनन में लगाने के साथ अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार देने की मांग की थी। मांग पर ध्यान नहीं देने से नाराज ग्रामीणों ने जमरानी में रोजगार देने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। पनेरू ने कहा कि सरकार और कंपनी को लोगों को रोजगार देना ही होगा। राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया, राकेश बृजवासी, लाखन सिंह नेगी, धमेंद्र शर्मा और हरीश पलड़िया ने कहा कि स्थानीय लोगों को जमरानी बांध परियोजना में रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना ही बाहरी लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने का विरोध किया जाएगा। लोगों के वाहनों को खनन में लगाने के लिए कंपनी के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की गई। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने वार्ता की।

 

अधिकारियों ने मंगलवार को एडीएम के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर लोगों की मांग हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण धरने से उठे। ग्रामीणों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नवीन पांडे, हिमांशु मेहरा, तारादत्त पांडे, मंजू मेहरा, इंदिरा मेहरा, भगवती देवी, भावना बिष्ट, हरीश पलड़िया, लक्ष्मी दत्त पलड़िया, संजय पलड़िया, विकास पांडे, ललित भट्ट आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- CBI की कार्रवाई, पांच हजार रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love