Election: बंगाल के लिए आज BJP का संकल्प पत्र, अमित शाह करेंगे जारी, जानें किन मुद्दों पर होगा फोकस

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। स घोषणापत्र में समाज के सभी वर्गों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। हालांकि इसमें महिलाओं के विकास, किसानों और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपनी यात्रा से पहले अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से त्रस्त है और इस बार परिवर्तन चाहता है।

 

जनसभा और रोड शो भी करेंगे शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया टीएमसी से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। शुक्रवार को कोलकाता में टीएमसी के भय राज से बंगाल को मुक्त करने के आधार भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, खड़गपुर में रोड-शो के माध्यम से जनता से जुड़ेंगे। उन्होंने पोस्ट में लिखा ‘प्रदेश के बहनों-भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं।’

इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। कल्याणकारी योजनाओं के मोर्चे पर भाजपा ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के लाभार्थियों को प्रति माह 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा कर सकती है। इसके साथ ही, प्रस्तावित ‘युवा साथी’ कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवाओं को भी इसी तरह की मासिक सहायता देने का वादा किया जा सकता है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करते हुए पार्टी सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर महंगाई भत्ते के सभी लंबित बकाए का भुगतान करने का वादा भी कर सकती है।

भाजपा का लक्ष्य पिछले 15 वर्षों के कथित भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को खत्म करना है। पार्टी एक पारदर्शी और रोजगार देने वाली सरकार का वादा कर रही है। बाहर काम करने वाले मजदूरों को वापस लाना और स्थानीय स्तर पर नौकरियां देना मुख्य लक्ष्य है। प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर यह विजन तैयार किया गया है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर लोगों से सुझाव मांगे थे। पार्टी का मानना है कि यह संकल्प पत्र बंगाल के लोगों के सपनों को पूरा करने का रास्ता बनेगा।

और पढ़े  नए फॉर्म- सरकार ने जारी किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा भरना है और कौन सा नहीं

Spread the love
  • Related Posts

    ममता ने सांप से की BJP की तुलना,चुनावी रैली में भाजपा पर बरसीं CM ममता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…


    Spread the love

    पवन खेड़ा- तेलंगाना HC से मिली एक हफ्ते की अग्रिम जमानत, संबंधित कोर्ट में जाने की इजाजत

    Spread the love

    Spread the love तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक हफ्ते की अंतरिम राहत दी है. जस्टिस के सुजाना की बेंच ने खेड़ा को निर्देश दिया कि वे सही…


    Spread the love