Amit Shah Live -गृह मंत्री अमित शाह ने की राजोरी में बड़ी घोषणा, अब मिलेगा इन लोगों को आरक्षण

Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजोरी में जनसभा में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण दिए जाने की तैयारी है। इसे लेकर कमीशन ने अपनी सिफारिशें भेज दी हैं। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि पहले सिर्फ प्रदेश में तीन परिवारों तक ही लोकतंत्र सीमित था, लेकिन अब इसमें तीन हजार से अधिक लोग सीधे शामिल हुए हैं। यहां पंचायतों तक लोकतंत्र पहुंचा है। इससे पहले उन्होंने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और मां भगवती से शांति और समृद्धि की कामना की। राजोरी में जनसभा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।

जनसभा में बोले अमित शाह-

तीन परिवार से तीस हजार लोगों को तक पहुंचा लोकतंत्र
धारा 370 हटाने से पिछड़े, दलित, आदिवासी, पहाड़ियों को उनका अधिकार मिला।
सफाई कर्मचारियों के पास कोई अधिकार नहीं था। अब उन्हें उनका हक मिला है।
यहां पर एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट नहीं था, जो अब जाकर मिला है।
महिलाओं को भी उनका अधिकार मिला है
पहले जो परिसीमन हुआ तो सिर्फ तीन परिवारों के फायदे के लिए, लेकिन इस बार आम जनता के लिए परिसीमन हुआ
सालों से लखनपूर में टोल टैक्स का बूथ लगा था, जिसे अब हटा दिया गया है। इसे समाप्त करके महंगाई को काबू में करने का काम किया है।
पहले आए दिन पथराव की घटना होती थी। अब युवाओं के हाथ से पत्थर लेकर लैपटॉप दिए गए हैं।
वो कहते थे धारा 370 हटाएंगे तो खून की नदियां बहेंगे, लेकिन आज की जनसभा उनको करारा जवाब है।
जस्टिस शर्मा का कमीशन बना है। तीनों को आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री का मन है कि इसे सिफारिश को जल्द से जल्द लागू किया जाए। गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण मिलेगा।
पिछले 75 साल में 15 हजार करोड़ का औद्योगिक निवेश आया है, जबकि तीन साल में 56 हजार करोड़ का निवेश आया है।
जस्टिस जीडी शर्मा का कमीशन बना है। पहाड़ी, गुज्जर और बकरवाल को आरक्षण देने की सिफारिश की गई है। प्रधानमंत्री मोदी का मन है कि प्रशासनिक कार्य पूरा कर इस सिफारिश को जल्द से जल्द लागू किया जाए। गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों को आरक्षण मिलेगा।
कुछ लोग नहीं चाहते कि इस क्षेत्र में शांति बनी रहे। उन्होंने गुज्जर-बकरवाल को उकसाना शुरू कर दिया कि पहाड़ी समुदाय के आने से उनका हिस्सा कम हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं कहता हूं, पहाड़ी भी आएंगे और गुज्जर-बकरवाल का हिस्सा कम नहीं होगा।’

और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

Spread the love
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *