भराड़ीसैंण: आज हंगामे के बीच सभी 9 विधेयक पास, सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

 

 

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन  5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास हुआ। वहीं धर्मांतरण कानून को धामी सरकार ने अब और सख्त कर दिया। भराड़ीसैंण विधानसभा पटल पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया।

 

विपक्ष के हंगामे के बीच नौ विधेयक सदन में पारित,  सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

सदन में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सभी नौ विधेयक सदन में पारित हो गए है। सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।

01:20 PM, 20-Aug-2025

उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित

उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक भी सदन में पारित हुआ। अब सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण गठित होगा, जिससे मदरसों को भी मान्यता मिलेगी।

01:16 PM, 20-Aug-2025

गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए बढ़ी सजा

समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक भी सदन में पारित किया गया गलत तरीके से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए सजा बढ़ा दी गई है।

01:13 PM, 20-Aug-2025

सदन में संशोधित सख्त धर्मांतरण कानून हुआ पास

सदन में संशोधित सख्त धर्मांतरण कानून पास हुआ। सरकार ने इस कानून को और सख्त बना दिया है, जिसके तहत जबरन धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

01:07 PM, 20-Aug-2025

उत्तराखंड का 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड का 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पास हो गया।

और पढ़े  दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून...पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…