नैनीताल-बेतालघाट मामला: एक्शन में सीएम धामी,सीओ-थानाध्यक्ष जिले से बाहर, सीबीसीआईडी को सौंपी जांच

 

सदन में दिनभर कांग्रेसी विधायकों के विरोध के बीच शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल-बेतालघाट घटना में बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने सीओ, थानाध्यक्ष को जिले से बाहर तबादला करने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं कमिश्नर को करने और घटना व मुकदमों की जांच सीबीसीआईडी को करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊं मंडलायुक्त करेंगे और 15 दिन में अपनी जांच आख्या शासन को देंगे।

घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस नैनीताल के बेतालघाट में जिला पंचायत चुनाव के दौरान गोलीबारी, पांच सदस्यों के अपहरण के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 को संभाल सकते हैं कार्यभार, शासन स्तर पर तैयारियां शुरू
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…