हल्द्वानी- चुनाव के 5 दिन बाद खिला कमल, BDC सदस्य के बाद सीधे जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहुंची दीपा दरम्वाल

Spread the love

 

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 अगस्त को हुए मतदान के बाद मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल के पक्ष में आया तो भाजपाई उत्साहित हो उठे। लगातार चली उठापटक के बीच इस चुनाव में आखिरकार भाजपा, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा नेगी के सामने अपना फ्लावर (कमल) खिलाने में सफल रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब दीपा राजनीति में दाखिल हुई हैं। इससे पहले भी वह हल्द्वानी विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित हो चुकी हैं। दरम्वाल परिवार को राजनीति विरासत में मिली है। देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी दीपा के ससुर प्रेम सिंह दरम्वाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे थे और लगातार 27 साल तक देवलचौड़ खाम बंदोबस्ती फूलचौड़ ग्रामसभा के प्रधान भी रहे। जबकि दीपा के पति आनंद सिंह दरम्वाल हल्द्वानी ब्लाक में तीन बार बीडीसी सदस्य, एक बार ब्लाॅक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जिला पंचायत की देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट के सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पति आनंद सिंह दरम्वाल ने दीपा को चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा के सांसद, विधायक समेत कई बड़े नेताओं ने उनके समर्थन में प्रचार कर दीपा को जीत दिलाई।

 

जिपं अध्यक्ष चुनाव में रेन कोट प्रकरण के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आया और मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। अभी इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने परिणाम घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार उसे मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी के सामने भाजपा का फ्लावर खिल गया।

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपा दरम्वाल के निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं। सरकार की पारदर्शी नीतियों और विकास सहित जनकल्याण को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में दीपा दरम्वाल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहेगा।– अजय भट्ट सांसद

 

और पढ़े  ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल की जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। इससे जिले में विकास कार्यों को इससे गति मिलेगी। – प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा।

जिला पंचायत अध्यक्ष का परिणाम दूसरे दिन दोपहर में तीन बजे के बाद जारी हुआ है। यह नियम विरुद्ध है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी जिलाधिकारी ने परिणाम घोषित किया है। कांग्रेस मांग करती है कि एसएसपी को निलंबित किया जाए और जिलाधिकारी का तबादला हो। -भुवन कापड़ी उपनेता प्रतिपक्ष

 

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी जिला प्रशासन ने सरकार के दबाव में परिणाम घोषित किया है। नैनीताल के एसएसपी और डीएम दोनों को बर्खास्त किया जाना चाहिए।-सुमित ह्रदयेश विधायक हल्द्वानी।

नई अध्यक्ष का प्रोफाइल
नाम- दीपा दरम्वाल
निवास- देवलचौड़ बंदोबस्ती
जन्म तिथि- 1975
शिक्षा- डबल एमए
राजनीतिक कॅरिअर- पूर्व में हल्द्वानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं
पति-आनंद सिंह दरम्वाल (तीन बार बीडीसी सदस्य, एक बार ब्लॉक प्रमुख और एक बार जिला पंचायत उपाध्यक्ष)
परिवार- एक बेटा-एक बेटी


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love