अल्मोड़ा / जागेश्वर धाम:- प्रसिद्ध जागेश्वर धाम श्रावणी मेले में बनेगा नो स्मोकिंग जोन

अल्मोड़ा / जागेश्वर धाम:- प्रसिद्ध जागेश्वर धाम श्रावणी मेले में बनेगा नो स्मोकिंग जोन

श्रावणी मेले के दौरान प्रसिद्ध जागेश्वर धाम नो स्मोकिंग जोन बनेगा। मेले में प्लास्टिक का प्रयोग भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह बात सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने जागेश्वर धाम में आयोजित बैठक में कही।

बुधवार को सीडीओ ने जागेश्वर धाम पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों और पुजारियों के साथ बैठक कर कहा कि श्रावणी मेले के दौरान जागेश्वर पूर्ण रूप से पॉलीथिन मुक्त रहेगा। जागेश्वर धाम को ईको फ्रेंडली बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। मंदिर में प्रसाद के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं को जूट या कपड़े के थैलों में ही प्रसाद अथवा अन्य सामान देना होगा। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर सामान बेचते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस धाम की पवित्रता और महिमा को देखते हुए यहां पर सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी।

उन्होंने जागेश्वर में खुले में धूम्रपान करने वालों का चालान करने के पुलिस को निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम एनएस नगन्याल, तहसीलदार बरखा जलाल, मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, होटल मनुदीप के मालिक कमल सनवाल, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, दयाल पांडे, खष्टी भट्ट, तनुज भट्ट, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  पिथौरागढ़ - मानवता शर्मसार: सैन्यकर्मियों का इलाज करने से रोका, गोल्डन आवर में इलाज मिलता तो बच जाती महिमन की जान
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…