इलाहाबाद विश्वविद्यालय: आज से इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा,6 राज्यों के 42 केंद्रों में होगी

Spread the love

 

लाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) के 61 विषयों की 7231 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 10 से 13 जून तक होंगी। पहले दिन मंगलवार को पीजीएटी-दो के विषयों की परीक्षा होगी। 10 जून को सुबह 9:30 से 11:40 बजे एवं अपराह्न 2 से 4:10 बजे तक पीजीएटी-दो के विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा का परिणाम इसी माह संभावित है। परीक्षा यूपी समेत छह राज्यों के 42 केंद्रों पर होगी।

दिल्ली के अलावा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी एवं बरेली में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी। वहीं, भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराई जाएगी।

पीजीएटी-एक के 31, पीजीएटी-दो के 24, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तीन और कॉमर्स एवं लॉ के तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 32867 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक सीट पर पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी।

300 अंकों की होगी परीक्षा, 150 प्रश्नों के देने होंगे जवाब
प्रवेश परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 50 प्रश्न सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, तार्किक व मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे और एलएलएम, बीएड, एमएड व एमबीए/एमबीएआरडी को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य होंगे। शेष 100 प्रश्न आवेदक की पसंद के कार्यक्रम के अनुसार होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या।- पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने रचा सफलता का नया अध्याय
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love