बरेली में जुमा को लेकर अलर्ट..2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद, शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

 

 

बरेली जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दशहरा और इसके बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए चौकसी और बढ़ा दी गई है। शहर के हालात देखते हुए दूसरे जिलों से आई पुलिस को चार अक्तूबर तक रोक लिया गया है। वहीं शासन के निर्देश पर जिले में इंटरनेट सेवा फिर बंद कर दी गई है। जारी आदेश में बताया गया है कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे से चार अक्तूबर यानी शनिवार को तीन बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

खबर फैलते ही लोगों में मची खलबली
बृहस्पतिवार दोपहर में इंटरनेट बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग एक-दूसरे को आदेश की कॉपी भेजते रहे। दो दिन के लिए दोबारा इंटरनेट बंद होने से लोगों में खलबली मच गई। परिचितों से पता करते रहे। इस संबंध में बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है। इस दौरान एसएमएस भी नहीं कर सकेंगे। बता दें कि पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के बाद जिले में दो दिन तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
दशहरा और जुमा पर पुलिस अलर्ट
शहर में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। आम दिनों की तरह बाजार में चहल-पहल है। वहीं दशहरा और इसके बाद जुमे की नमाज को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस प्रशासन के अफसर लगातार भ्रमणशील हैं। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने बृहस्तपिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

और पढ़े  अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह

एसपी साउथ ने बताया कि महिला एसओजी की वीरांगना यूनिट के साथ महिला क्यूआरटी की छह टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक टीम में 30-35 कर्मी हैं। क्यूआरटी हर तरह की चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। कंट्रोल रूम से भीड़ की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है। जहां भी भीड़ जमा होती दिखेगी, अलर्ट जारी कर दिया जाएगा और संबंधित बल को तैनात कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…