उत्तराखंड मौसम: अपडेट- देहरादून, चमोली सहित कई जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी, 24 घंटे के लिए अलर्ट

Spread the love

 

 

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने रविवार को आगामी 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

 

राज्य में छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 104 सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ जिले में धारचुला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से बड़े पत्थर आ गए हैं। इससे राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है। घटियाबगढ़-लिपूलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आ गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली में एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग, पौड़ी में एक राष्ट्रीय और एक राज्य मार्ग, उत्तरकाशी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, टिहरी में दो राज्य मार्ग मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बंद हैं।

 

इन जिलों में इतनी सड़कें हैं बंद
बारिश के बाद मलबा आने से अल्मोड़ा जिले में पांच, बागेश्वर में 15, चमोली 21, देहरादून में आठ, नैनीताल पांच, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 23, टिहरी में 13, ऊधमसिंह नगर में चार एवं उत्तरकाशी जिले में 34 सड़कें बंद हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बोर्ड Result: 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love