भीमताल: राम और लाखन ने चलाए अपने-अपने बयानों के बाण, विधायक कैड़ा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेगी के बीच छिड़ा फेसबुक वॉर

 

जिला पंचायत अध्यक्ष के विवादित चुनाव के बाद से जिले में राजनीति गरमा गई है। रविवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी की ओर से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से की गई बयानबाजी के बाद लोगों में तमाम चर्चाएं रहीं।

कांग्रेस ने अपराधी की पत्नी को दिया टिकट
भीमताल के विधायक कैड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी की ओर से मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल अभद्र भाषा की निंदा की। कैड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसके पति पर जिले भर में विभिन्न धाराओं में गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कैड़ा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लाखन एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके बावजूद ऐसे व्यक्ति के साथ कांग्रेस खड़ी है। कैड़ा ने वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए की गई अभद्रता पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

 

2027 में विधायक का टिकट भी गया
विधायक कैड़ा की ओर से की गई टिप्पणी पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लाखन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अभी तो भाजपा ने विधायक की पत्नी का ब्लॉक प्रमुख का टिकट काटा है। 2027 में भाजपा विधायक का भी टिकट काटने जा रही है। नेगी यह भी कह रहे हैं कि कैड़ा ने उनके विधानसभा क्षेत्र से लापता जिला पंचायत सदस्यों और उनके परिजनों का हाल-चाल तक नहीं जाना और ना ही चिंता व्यक्त की। नेगी बोले, वह होटल नहीं बना रहे, क्षेत्र के बच्चों के लिए विद्यालय बनवा रहे हैं। कहा कि मेरा सब कुछ छीन लो लेकिन टैलेंट नहीं छीन पाओगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…