हल्द्वानी: अवैध स्मैक का कारोबार करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी: अवैध स्मैक का कारोबार करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 13.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.09.2024 को उप निरीक्षक विरेंद्र चंद्र द्वारा मय हमराही कर्मगाणों के दौराने चैकिंग गोला पार्किंग बनभूलपुरा के पास अमन सिद्दीकी पुत्र आफताब सिद्दीकी निवासी वार्ड न0 24 गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष को अवैध स्मैक की तस्करी करने पर गिरफ्तार किया गया, उक्त संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर नं0-174/24 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
1- श्री नीरज भाकुनी
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
2- उ0नि0 विरेन्द्र चन्द्र
3- कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
4- कानि0 सुनील कुमार
5- कानि0 महबूब अली


Spread the love
और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- चैत्र नवरात्र, दिव्यांग बाबा की साधना खींच रही ध्यान, सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी देवी को समर्पित
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *