अलकनंदा नदी: आज इन 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जगह हाईवे बंद, अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर

Spread the love

 

 

कुछ दिनों से उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से लेकर एक जुलाई तक दून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के भी कुछ हिस्सों में कई दौर की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

 

 

श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ा

वहीं, श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट किया है।

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे समेत 72 से ज्यादा मार्ग बंद

प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश के बाद जगह-जगह मार्गों पर मलबा आ गया है। इससे 72 मार्ग से ज्यादा मार्ग बंद हो गए हैं। सबसे अधिक 21 मार्ग चमोली जिले के हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी- 8 अगस्त को हल्द्वानी में रैली,खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, BJP पर करेंगे सियासी वार

बदरीनाथ हाईवे पार्थाडीप और सिरोहबगड़ में देर रात से बंद चल रहा है। सोनला में दलदल होने से यात्रियों के वाहन फंस रहे हैं। कर्णप्रयाग नैनीताल हाईवे रन्डोली के पास गदेरे में मलबा आने से बंद हो गया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर काफी संख्या में लोग फंस गए है। कई लोग मलबे से ही होकर सड़क पार कर रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे पालिगाड, कुथनोर, झाझरगड के पास और गंगोत्री हाईावे नेताला बिशनपुर, लालढांग, नालूणा में बाधित हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love